इराक़ के तिकरीत शहर में सुरक्षा बलों की कार्यवाही में आतंकवादी गुट आईएसआईएस के दसियों आतंकी मारे गए।
इराक़ की आतंकवाद निरोधक छावनी के प्रवक्ता सबाह नोमान ने बुधवार को अलइराक़िया टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि इराक़ी वायु सेना आतंकवाद निरोधक छावनी के जवानों की सहायता से सलाहुद्दीन प्रांत तिकरीत से अस्सी किलोमीटर दक्षिण में स्थित ज़लूइया क्षेत्रों में दसियों आतकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।
इस बीच इराक़ की जागरुक परिषद के स्वयंसेवियों के कमान्डर महमूद अलमर्ज़ी ने बताया कि आतंकवादी गुट दाइश के तत्वों ने अलअंबार प्रांत के फ़ल्लूजा और अलकरमा क्षेत्रों से पचास बूढ़े लोगों का इसलिए अपहरण कर लिया क्योंकि उन्होंने स्वयंभू ख़लीफ़ा अबू बक्र अलबग़दादी के आज्ञापालन से इंकार किया था।
23 जुलाई 2014 - 13:57
समाचार कोड: 626192
इराक़ के तिकरीत शहर में सुरक्षा बलों की कार्यवाही में आतंकवादी गुट आईएसआईएस के दसियों आतंकी मारे गए।